आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 17 मार्च,मप्र. राजस्व अधिकारी संघ ने मुख्य सचिव के नाम शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति सहित संघ की अन्य मांगे पूरी किए जाने का अनुरोध किया है।मप्र. राजस्व अधिकारी संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार वर्तमान में मध्यप्रदेश के अतिरिक्त सभी प्रदेशों में राजस्व विभाग में पदोन्नति की जा रही है। प्रदेश में शासन द्वारा पुलिस, जेल, सामान्य प्रशासन | विभाग में पदोन्नति के विकल्प खोलते हुए अवसर प्रदान किये गये है। जिससे संबंधित विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि हुई है।
राजस्व विभाग में कई अधिकारी / कर्मचारी वर्ष 2016 से बिना पदोन्नति प्राप्त किये सेवानिवृत्त हो चुके है जो अत्यंत हताशा की स्थिति है। समयबद्ध पदोन्नति कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के उत्तरोत्तर विकास कार्यदक्षता, कार्य की गुणवत्ता एवं प्रशासनिक उत्तरदायित्व में बढ़ोत्तरी की नियत व आवश्यक प्रकिया है। पदोन्नति अधिकारी, कर्मचारी के कार्य परिवर्तन के साथ सामाजिक स्थिति सेवा संतुष्टि एवं उच्च मनोबल का प्रमुख आधार है जिससे राजस्व विभाग 5 वर्षो से वंचित रहकर अत्यंत मानसिक वेदना के साथ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्ण निर्वहन कर रहा है।इस दौरान तहशीलदार अमृत लाल धुर्वे ,नायब तहशीलदार नीलम श्रीवास मौजूद रहे।