गांधी चौक से रानी अवंती बाई चौराहे तक जिला कांग्रेस ने निकाली तिरंगा वाहन रैली
आईविटनेस न्यूज़-24 /रविवार 20 मार्च 2022/ डिंडोरी-लोकतंत्र सम्मान दिवस 20 मार्च के अवसर पर नगर के ऐतिहासिक स्थल गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर जिला कांग्रेस ने माल्यार्पण कर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में गांधी चौक से तिरंगा यात्रा वाहन रैली के रूप नारेबाजी करते हुए रानी अवंती बाई जी प्रतिमा पर पहुंचकर रानी अवंती बाई जी के बलिदान दिवस पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी, परंतु बीजेपी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा कर जनादेश लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है। वीरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कमलनाथ ने जोड़-तोड़ सौदेबाजी और अनैतिक दल बदल जैसे कृत्यों से खुद को दूर रख कर भारतीय लोकतंत्र और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाए संविधान को जो सम्मान दिया है, उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है ।विधायक खरीद कर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक और काले काल में कमलनाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाइ हैं। जब बीजेपी तमाम नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचल कर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातंत्र को धन तंत्र से कुचल रही थी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडों को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्याग पत्र दे दिया था। लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी राज रूप सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अकील अहमद सिद्धकी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला संगठन मंत्री मुकेश तिवारी, किशोर प्रश्ननानी, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते, श्रीमती माया परस्ते सुश्री आशा पाध्ये, ए ए कुरेशी, अंजय चंदेल, विजय दाहिया जिला कांग्रेस सहायता केंद्र प्रभारी सहित कांग्रेस के पदाधि।कारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।