वीरांगना रानी अवंती बाई का मनाया गया बलिदान दिवस,अर्पित किए श्रद्धासुमन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वीरांगना रानी अवंती बाई का मनाया गया बलिदान दिवस,अर्पित किए श्रद्धासुमन

अमरपुर के  रामगढ़ गांव में समाधि स्थल पर मनाया वीरांगना रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रहे मुख्य आतिथिआई विटनेस न्यूज 24, रविवार 20 मार्च,अमरपुर जनपद प्रशासन ने अमरपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के रामगढ गांव में वीरांगना रानी अवंती बाई की समाधि स्थल पर बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, ,, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक दुलीचन्द उरैती भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा  ने वीरांगना रानी अवंती बाई को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम संचालन आकाश नामदेव पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया सभी अतिथियों . का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह के रूप में महारानी की प्रतिमा अतिथियो को दिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरु सिंह ठाकुर ने किया सर्व प्रथम राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपना ओजस्वी वक्तव्य रानी की शहादत को याद दिलाते हुए दिया उन्होंने बताया  की रानी के जन्म से लेकर शहादत तक का इतिहास हर नागरिक को मालूम होना चाहिए उन्होने कहा रानी  हम सब के लिए शहीद हुई है किसी एक  की नहीं थी उन्होंने इस रियासत मे निवासरत सभी प्रजा के लिए अपने प्राणो की आहूति दी है वो रघुनाथ शाह शंकर शाह दुर्गादास राठौर ये सब हमारे धरोहर है हम सब मिलकर इनके शहादत को याद रखे 1989 से बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ हुआ था, तीन बार बालपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  आ चुके है उसके बाद ही आयोजन का सिलसिला शुरू हुआ था, इसी जगह पर 20 मार्च 1858 में रानी अवंती बाई ने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने बलिदान दिया था इस तरह  संबोधित करते हुए कहा रानी रामगढ का एक ट्रस्ट की मांग काफी समय से हो रही यहा काफी जमीन रानी रामगढ के नाम से है यहा ट्रस्ट के माध्यम से विकाश की सभावना भी है स्थानीय लोगो से वात कर जल्द ही ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए जिससे यहा की व्यवस्था सुधर सके यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी  सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा अवंती बाई इस जिले की नही प्रदेश और देश के लिए गौरव थी। उन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकना मंजूर नहीं था। इस स्थल के विकास के लिये मैं और  से चर्चा करूंगा। 16 अगस्त को रानी के जन्म दिन पर मूर्ति का अनावरण की रुपरेखा बनाने की वात कही साथ ही केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार आजादी महोत्सव कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिनका इतिहास में कोई उल्लेख नहीं है। वीरांगना रानी अवंती बाई के समाधि स्थल को टूरिज्म क्षेत्र घोषित करवाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस स्थल की जानकारी पहुंच सके कार्यक्रम का आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने किया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती पूर्व विधायक भाजपा दुलीचंद उरैती सांसद प्रतिनिधि प्रीतम मरावी भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर मंडल महामंत्री अनिल साहू गजेंद्र ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष क्राति धुर्वे माखन साहू लक्ष्मी यादव  मंडल मंत्री राजेंद्र यादव  राम कुमार बनवासी अशोक ठाकुर नारायण ठाकुर मनीष ठाकुर   सरपंच सीया बाई महेंद्र सिंह ठाकुर राजेश कछवाहा संजय जंघेला अशोक पाटिल एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।