राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट,
आई विटनेस न्यूज 24 डिंडोरी, नगर परिषद अध्यक्ष के घर पर होली मिलन समारोह में पहुंचकर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे,भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने अनुसूचित जनजाति प्रदेश महामंत्री डिंडोरी नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम से मुलाकात कर होली की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस मौके पर दूरदराज से आए फुल यारों ने होली मिलन समारोह में रंगों से सराबोर हो फाग के साथ जमकर होली पर्व मिलन समारोह मनाया और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने भी होली के रंगो के साथ फाग गीत का आनंद उठाया।वही होली मिलन समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम मरावी भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र यादव, दशरथ राठौर, भाजपा समनापुर मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत, डिंडोरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, अनूप मरावी, अशोक पाटिल, संदीप पट्टा, एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे