आई विटनेस न्यूज 24 डिंडोरी, गुरुवार 3 फरवरी, तेज हवाओं के साथ नगर सहित जिले के कोने कोने में हुई ओलावृष्टि जनजीवन अस्त व्यस्त मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावनाएं बताई गई है तो वही डिंडोरी में भी तेज हवाओं के साथ बड़ी मात्रा में ओले गिरे हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आनुसार
आज सुबह से ही आसमान में बदल छाने लगे थे दिन में दक्षिणी हवाये भी चली शाम होते ही लगभग 7:30 से बदलो का गड़गड़ाना और चमना शुरू कर दिया था और लगभग 8 बजे तेज बारिश शुरू हुई और लगभग 3-4 मिनिट तक ओले भी जमकर गिरे चारो ओर सफेद चादर सी बिछ गई। जिले में बिन मौसम की बारिश से फसलों को भी नुकसान होगा।
इन राज्यों में बारिश के आसार
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार है।
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है।
तीन या चार फरवरी के बाद हिमालीयन क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।
4 फरवरी को पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों और बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।5 फरवरी तक बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी ।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित देश के पूर्वी हिस्सों में 3 से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना है।
4 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश के संकेत है।
5 फरवरी तक तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में हल्की बारिश के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।