आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 1 फरवरी ,मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जयसवाल के निर्देश एवं डिंड़ौरी विधायक पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम मार्गदर्शन पर घर चलो, घर-घर चलो अभियान, जनता से संवाद का महाअभियान महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में ब्लाक महिला कांग्रेस करंजिया के ग्राम गोरखपुर से कार्यक्रम का शुभारंभ एवं लड़की हूँ लड़ सकती हूं कार्यक्रम आयोजित किया गया! महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि घर चलो, घर-घर चलो अभियान, जनता से संवाद का महाअभियान का मुख्य लक्ष्य कांग्रेस सदस्यता अभियान, मतदाता सूची का सत्यापन,भाजपा की नाकामी का पर्दाफ़ाश,कमलनाथ सरकार के कार्यों को जनता तक पहुचाना है कमलनाथ की सरकार में पेंशन 300/ ₹ से 600/₹ किया गया किसानों का कर्जा माफ़ किया आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय मद्द योजना के तहत् चौक बरोंह में 50 किलो और दशगात्र में 100 किलो गेंहू या चावल दिया जा रहा था लेकिन भाजपा की सरकार में सभी कमलनाथ जी की योजनाओं को बंद कर दिया गया, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान के तहत् महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने के लिए महिला कांग्रेस ने कार्यक्रम तय किये गये है जिसके तहत महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर उनके साथ कार्यक्रम किया जाना है महिलाओं को कानूनी जानकारियां और अधिकारों से अवगत कराया जायेगा इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वयं के जीवन सुरक्षा की दृष्टि से सेनेटरी पेड का वितरण और कैरियर मार्गदर्शन को लेकर आयोजन किया जायेगा! उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं है! आये दिन प्रदेश में किसी न किसी महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनायें घटित हो रही हैं, और भाजपा सरकार शराब के दाम कम कर रहीं मुख्यमंत्री अहंकार में मदमस्त जबकि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं रसोई गैस डीजल पेट्रोल के दाम रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम करना चाहिए थे शराब के दाम कम से महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ेंगे महिला सशक्तिकरण को लेकर यदि किसी पार्टी ने प्रयास किया है तो वह केवल और केवल कांग्रेस है! जहाँ महिलाओं को पूरे सम्मान के साथ उसको उसका पूरा अधिकार दिया जाता हैं
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राधा बाई, ब्लाक कांग्रेस कमेटी करंजिया पूर्व हीरा लाल पहले, ब्लाक महिला कांग्रेस करंजिया अध्यक्ष रोशनी टांडिया, आदिवासी महिला जिलाध्यक्ष वृंदा परस्ते, ब्लाक उपाध्यक्ष सुमन अयाम, आसंमा बेगम, लोकेश मार्को, उमेश राय, सत्तार शेख, रामोतिन बाई, मंगलेश्वरी मरावी, मनीता धुर्वे, शोभवती बाई, कुंती बाई, गायत्री बाई, रूकमणि बाई, मधुबाला, रागनी धुर्वे, शिरमा बाई एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों उपस्थित रही!