आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 1 फरवरी,भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष संगठन पर्व के रूप मे मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी के मार्गदर्शन मे व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व व सभी मण्डल अध्यक्षो की उपस्थिति मे बूथ का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने मण्डल समनापुर के ग्राम केन्द्र कुकर्रामठ मे जाकर बूथो का सत्यापन कार्य किया इस दौरान रमेश गौतम, जयसिंह सरैया, ओमकार सिंह ठाकुर, खिलपत राठौर, जयंत हथेश, राहुल पाण्डे, नानसिंह भुमिया सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। वही कंचनपुर मे जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बूथो समिति का गठन कराया एवं डिजीटल सत्यापित किया। इस दौरान प्रेमलाल उसराठे, राजू मौहारी, गणेश मौहारी, कुलेश मौहारी, रामनाथ ठाकुर, संतोष मौहारी, टीकाराम मौहारी, राममिलन उपस्थित रहे। ग्राम केन्द्र साल्हेघौरी के अन्तर्गत ग्राम डुंगरिया मे भी बूथ समिति गठन किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के साथ जिला मंत्री मनका सिंह बनवासी, एप विस्तारक कामता सिंह ठाकुर, गणेश मौहारी, कोमल पाराशर, सुदर्शन पाराशर, नीलेश पाराशर, मनोज पाराशर, रघुराज ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, सुंदर वनवासी, शिवकुमार पाराशर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें। जिला महामंत्री एवं जिला प्रभारी बूथ विस्तारक योजना अवधराज बिलैया ग्राम केन्द्र छांटा पहुॅचे जहाॅ बूथ समिति का गठन एवं सत्यापन का कार्य संपन्न कराया इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, द्वारका सिंह ठाकुर, रामेश्वर गौतम, पुरूषोत्तम ठाकुर, खमोद चंदेल, संतु यादव सहित कार्यकर्तागण मोजुद रहें। मण्डल शहपुरा मे मण्डल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, अनुप गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय झारिया ने बूथो का सत्यापन कार्य किया।

Home
Unlabelled
भाजपा के बूथ सत्यापन का कार्य अंतिम चरण मे
भाजपा के बूथ सत्यापन का कार्य अंतिम चरण मे
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।