आई विटनेस न्यूज - 24 /भोपाल/ गुरुवार 3 फरवरी 2022- मध्यप्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति देने के मामले में आज एक बार फिर से बड़ी बैठक आयोजित की गई थी। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है।मंत्रालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 फरवरी 2022 को फिर से बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमे
पदोन्नति में आरक्षण, शासकीय सेवकों
को उनके सेवाकाल में पात्रतानुसार पदोन्नति के संबंध में भविष्य की रणनीति के निर्धारण के विभिन्न बिन्दु पर चर्चा कर बीच का कोई रास्ता निकलने पर भी विचार किया जाएगा।
बैठक सोमवार को पुनः आयोजित की जाएगी। जिसमे में अजाक्स और सपाक्स संगठन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।