अरशद सिद्दीकी आर टी आई प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अरशद सिद्दीकी आर टी आई प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 5 फरवरी,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर मध्य सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जिले के सक्रिय अधिवक्ता  अरशद सिद्दीकी को  आर टी आई  प्रकोष्ठ का  जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया है, अरशद सिद्दीकी लगातार 20 वर्षों से कांग्रेस की सेवा करते रहे हैं, और जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार को समय-समय पर उजागर करते रहे हैं। अरशद सिद्धकी की कार्यशैली से प्रभावित होकर आर टी आई प्रकोष्ठ कांग्रेस,  जिला  डिंडोरी  का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अरशद सिद्दीकी की नियुक्ति  से जिले में हर्ष व्याप्त है। जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने आरटीआई प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरशद सिद्धकी  का स्वागत सूत की माला पहना कर किया और उन्हें नियुक्त पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि आपकी नियुक्त से कांग्रेस मजबूत होगी और जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर होगा। अरशद  सिद्दीकी की नियुक्ति पर महेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर, गणेश दास सोनवानी जिला पंचायत सदस्य, लियाकत अली कांग्रेस सेवा दल, जिला संगठन मंत्री मकसूद खान, सहायता केंद्र प्रभारी विजय दाहिया,,अजय चंदेल, ए ए कुरैशी ने हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।