पद्मश्री आवार्ड से सम्मानीतो को मुख्यमंत्री ने साल और श्रीफल से किया सम्मानीत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पद्मश्री आवार्ड से सम्मानीतो को मुख्यमंत्री ने साल और श्रीफल से किया सम्मानीत

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 5 फरवरी,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पद्मश्री आवार्ड से सम्मानीत होने वाले  डिंडौरी जिले के अर्जुन सिंह धुर्वे दुर्गाबाई वयाम और भज्जू सिंह श्याम को मुख्यमंत्री निवास भोपाल में साल और श्रीफल से सम्मानीत किया।इस अवसर पर पूर्व केबीनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भी मौजूद थे। डिंडौरी जिले के दो आदिवासी कलाकारों को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है। जिले के बैगाचक क्षेत्र धुरकुटा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन सिंह धुर्वे को पद्मश्री के लिए चुना गया है। उनके द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य अतिथियों के कार्यक्रमों में बैगा नृत्य की अपनी टीम के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी गई थी। दुर्गा बाई व्याम को गोंडी पेंटिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। भज्जू सिंह श्याम को वर्ष 2018 में पद्म श्री आवार्ड प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान को गोंडी पेंटिंग भेंट की गई।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।