ब्लाक कांग्रेस ने घर चलो घर घर चलो अभियान का किया आगाज़ । - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ब्लाक कांग्रेस ने घर चलो घर घर चलो अभियान का किया आगाज़ ।


आई विटनेस न्यूज 24 डिंडोरी जिला सहित सभी ब्लाकों में कांग्रेस ने घर चलो घर घर चलो अभियान का आगाज़ किया है,मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर आज ब्लाकों में घर चलो अभियान तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया और लोगो को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत करवाते हुए कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।
 तो वहीं डिंडोरी में भी पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक के निर्देशन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जाविद इक़बाल ने भी घर चलो घर घर चलो अभियान चलाया है,और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को कांग्रेस की सदसयता दिलाई है।

वहीं,विक्रमपुर ब्लाक अध्यक्ष ने भी घर चलो घर घर चलो अभियान के  दौरान लोगों को सदस्यता दिलाई है, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम पंचायत घुसिया के बड़े टोला से किया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के सभी कार्यकर्ता लोगों के घर जा जाकर उनसे मिले एवं उनकी समस्याओं को जाना और उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया कार्यकर्ताओं ने घर चलो घर घर चलो अभियान के दौरान लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी दिलाई ब्लाॅक अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि जनसम्पर्क के दौरान वे घुसिया निवासी मन्ती बाई के घर गए उसने बताया कि हम मँहगाई से परेशान आ चुके है पहले हमें मिट्टी का तेल 3 रुपए लीटर मिलता था आज 50 रुपए लीटर मिल रहा है खाने के तेल के भाव भी दोगुना बढ गए हैं सब्जी भाजी दाल चावल सब के रेट बढ गए हैं इस महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो गया है क्योंकि हम मजदूरी कर कर घर चलाते हैं और टाइम पर मजदूरी का कार्य भी नहीं मिलता गांव की बिसाहिन बाई ने बताया कि शिवराज सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है कोरोना के समय के बिजली बिल माफ का झूठा वादा करके अब हम लोगों से उसकी वसूली की जा रही है हमारे बिजली बिल में कोरोना के समय माफ की गई राशि जुड़कर आ रही है राशि नहीं देने पर लाइनमैन हमारे घरों की लाइट काट देते हैं गांव के दलपत धुर्वे ने बताया कि हमें आवास की पूरी राशि नहीं दी गई केवल 130000 ही दिए गए जबकि प्रधानमंत्री आवास में डेढ़ लाख रुपया मिलते हैं बाकी के ₹20000 मजदूरी भुगतान की राशि आज तक हम लोगों को नहीं मिली उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिए ढाई लाख रुपए दिए जाते हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में हमें केवल डेढ़ लाख रुपया आवास बनाने के लिए दिया जा रहा है जबकि हम लोगों को मटेरियल महंगे दामों में मिलता है घर चलो घर घर चलो जनसंपर्क अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष तीरथ माँझी ,वरिष्ठ कांग्रेसी विजय कश्यप,सुरेन्द्र प्रजापति, छोटू सोनवानी, संतु यादव ललित नामदेव ओमप्रकाश मरावी टीकाराम पट्टा भगत सिंह पट्टा जहरु सिंह कुंजाम कृपाल सिंह परस्ते लखन सिंह धुर्वे लखन सिंह पट्टा गेंद सिंह मरावी विश्राम सिंह धुर्वे फूलचंद आर्मो कृष्ण कुमार धुर्वे रामफल पट्टा अजय सिंह तेकाम प्रेम सिंह कुंजाम सुरेंद्र सिंह बलवंत सिंह राम सिंह सुरेश मरावी जियत सिंह  शिवकुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 गाड़ासरई में महिला कांग्रेस ने किया घर घर लोगो से संपर्क

 महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अर्चना जयसवाल जी के निर्देश एवं डिंड़ौरी विधायक पूर्व मंत्री आदरणीय ओमकार सिंह मरकाम जी मार्गदर्शन पर घर चलो, घर-घर चलो अभियान, जनता से संवाद का महाअभियान  महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में ब्लाक महिला कांग्रेस करंजिया के ग्राम गोरखपुर से कार्यक्रम का शुभारंभ एवं लड़की हूँ लड़ सकती हूं कार्यक्रम आयोजित किया गया!  महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि घर चलो, घर-घर चलो अभियान, जनता से संवाद का महाअभियान का मुख्य लक्ष्य कांग्रेस सदस्यता अभियान, मतदाता सूची का सत्यापन,भाजपा की नाकामी का पर्दाफ़ाश,कमलनाथ सरकार के कार्यों को जनता तक पहुचाना है कमलनाथ जी की सरकार में पेंशन 300/ ₹ से 600/₹ किया गया किसानों का कर्जा माफ़ किया आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय मद्द योजना के तहत् चौक बरोंह में 50 किलो और दशगात्र में 100 किलो गेंहू या चावल दिया जा रहा था लेकिन भाजपा की सरकार में सभी कमलनाथ जी की योजनाओं को बंद कर दिया गया, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान के तहत् महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने के लिए महिला कांग्रेस ने कार्यक्रम तय किये गये है जिसके तहत महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर उनके साथ कार्यक्रम किया जाना है  महिलाओं को कानूनी जानकारियां और अधिकारों से अवगत कराया जायेगा इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वयं के जीवन सुरक्षा की दृष्टि से सेनेटरी पेड का वितरण और कैरियर मार्गदर्शन को लेकर आयोजन किया जायेगा! उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं है! आये दिन प्रदेश में किसी न किसी महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनायें घटित हो रही हैं, और भाजपा सरकार शराब के दाम कम कर रहीं मुख्यमंत्री अहंकार में मदमस्त जबकि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं रसोई गैस डीजल पेट्रोल के दाम रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम करना चाहिए थे शराब के दाम कम से महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ेंगे  महिला सशक्तिकरण को लेकर यदि किसी पार्टी ने प्रयास किया है तो वह केवल और केवल कांग्रेस है! जहाँ महिलाओं को पूरे सम्मान के साथ उसको उसका पूरा अधिकार दिया जाता हैं 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राधा बाई, ब्लाक कांग्रेस कमेटी करंजिया पूर्व हीरा लाल पहले, ब्लाक महिला कांग्रेस  करंजिया अध्यक्ष रोशनी टांडिया, आदिवासी महिला जिलाध्यक्ष वृंदा परस्ते, ब्लाक उपाध्यक्ष सुमन अयाम, आसंमा बेगम, लोकेश मार्को, उमेश राय, सत्तार शेख, रामोतिन बाई, मंगलेश्वरी मरावी, मनीता धुर्वे, शोभवती बाई, कुंती बाई, गायत्री बाई, रूकमणि बाई, मधुबाला, रागनी धुर्वे, शिरमा बाई एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों उपस्थित रही!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।