गुरुवार की शाम तक सामने आए 33 कोरोना पॉजिटिव केस, तीसरी लहर में अब तक कुल 636 मरीजों की पुष्टि - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गुरुवार की शाम तक सामने आए 33 कोरोना पॉजिटिव केस, तीसरी लहर में अब तक कुल 636 मरीजों की पुष्टि

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 3 फरवरी,कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में डिंडौरी जिले में गुरुवार की शाम तक 33 मरीजों की पुष्टि हुई है। CMHO डॉ. रमेश मरावी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सबसे आज सबसे ज़्यादा 11 केस बजाग ब्लॉक में मिले हैं। वहीं, डिंडौरी, करंजिया व मेहंदवानी ब्लॉक 6-6, शहपुरा में 2 और अमरपुर व समनापुर में 1-1 मरीज पाए गए हैं। इसी के साथ तीसरी लहर में जिलेभर में अब तक कुल 636 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि 44 लोगों को स्वस्थ होने पर स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया है, जिसके बाद जिले में एक्टिव केस 351 हो गए हैं और अब तक कुल 285 व्यक्ति संक्रमनमुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 346 मरीज होम आइसोलेट हैं। 3 लोग जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और 2 व्यक्ति रहंगी के कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। जिले में करंट पॉजिटिविटी रेट 3 और रिकवरी रेट 45 है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।