आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 1 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष संगठन पर्व के रूप मे मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी के मार्गदर्शन मे व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे अति आवश्यक बैठक आहूत की गई है। बैठक मे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उक्त बैठक मे प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकजसिंह तेकाम सहित वरिष्ठजन उपस्थित रहेगें। बैठक मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण अपेक्षित है।

Home
Unlabelled
3 फरवरी को भाजपा की अति आवश्यक बैठक आयोजित
3 फरवरी को भाजपा की अति आवश्यक बैठक आयोजित
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।