पद्मश्री के लिए नामित डिंडौरी जिले की लोक चित्रकार दुर्गाबाई के गोंड आर्टवर्क में दिखेगी मां नर्मदा की 1312 किमी की यात्रा, खजुराहो में बनने वाले आदिवर्त संग्रहालय में होगा प्रदर्शन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पद्मश्री के लिए नामित डिंडौरी जिले की लोक चित्रकार दुर्गाबाई के गोंड आर्टवर्क में दिखेगी मां नर्मदा की 1312 किमी की यात्रा, खजुराहो में बनने वाले आदिवर्त संग्रहालय में होगा प्रदर्शन

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 3 फरवरी,पद्मश्री सम्मान के लिए नामित डिंडौरी जिले की लोक चित्रकार दुर्गा बाई व्याम के नाम पर एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। खजुराहो में निर्माणाधीन आदिवर्त संग्रहालय में मां नर्मदा पर केंद्रित उनकी बनाई गोंड कलाकृति का प्रमुखता से प्रदर्शन किया जाएगा। मध्यप्रदेश जनसम्पर्क विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके अनुसार कलाकृति में नर्मदा के उद्गम से लेकर अनंत तक 1312 किमी की यात्रा को दर्शाया जाएगा।
दुर्गाबाई ने बताया कि फिलहाल कलाकृति का निर्माण जारी है, जिसे बनने में करीब 5 महीने का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें जीवनदायिनी मां रेवा की अनंत यात्रा को कैनवास पर उकेरने का अवसर मिल रहा है। 125 फीट लंबे प्लायवुड पर की जा रही अद्भुत चित्रकारी में मां नर्मदा किनारे बसने वाली जनजातियों, तीर्थ स्थल, संस्कृतियों, सभ्यतायों, परंपराओं, मेलों, उत्सवों आदि के मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।