बूथ विस्तारक योजना मे लगातार कार्य कर रहें कार्यकर्ता - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बूथ विस्तारक योजना मे लगातार कार्य कर रहें कार्यकर्ता

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 30 जनवरी 2022, कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी बर्ष के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे व मण्डल अध्यक्षो की उपस्थिति मे बूथ विस्तारक योजना के अन्तर्गत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को समय दान किया जा रहा है जिसमे प्रत्येक बूथो पर बूथ समिति का डिजीटल एवं फिजीकल सत्यापन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे आज भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे मण्डल बजाग के अन्तर्गत ग्राम गीधा मे बूथ समिति का गठन करवाकर सत्यापित किया एवं गीधा मे ही ग्राम केन्द्र संयोजक नंदू ठाकुर के घर भोजन किया। डिण्डौरी नगर केन्द्र के अन्तर्गत वार्ड क्र. 11 से 15 तक जिला बूथ प्रभारी अवधराज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, बूथ विस्तारक मानसिंह परमार एप विस्तारक पीताम्बर पाराशर, पार्षद योगेश सरैया ने बूथ समिति गठित कर डिजीटल एवं फिजीकल सत्यापन किया गया। मण्डल समनापुर मे ग्राम केन्द्र बम्हनी के मतदान केन्द्र सालीवाड़ा मे बूथ विस्तारक उपकारदास पिटानिया एवं एप विस्तारक टीकाराम दुबे के द्वारा बूथो का सत्यापन कार्य किया। ग्राम केन्द्र साल्हेघोरी मे एप विस्तारक कामता सिंह ठाकुर के द्वारा बूथ नेवसा मे सत्यापन कार्य किया। मण्डल शहपुरा मे जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी, मण्डल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा वरिष्ठ नेता हीरालाल साहू, अशोक चैकसे, घनश्याम शिवहरे सहित कार्यकर्ताओ ने ग्राम केन्द्र बिछिया के बूथो की सूची गठित एवं सत्यापित कार्य सम्पन्न किया। बूथ विस्तारक सलभ साहू के द्वारा ग्राम केन्द्र मानिकपुर मे बूथो का सत्यापन कार्य किया। ग्राम केन्द्र पिपरिया मे बूथ विस्तारक संदीप झारिया एवं कस्तुरीपिपरिया मे हरिहरन रजक, झगरहटा मे रवि झारिया ने बूथ समिति का गठन किया। मण्डल अमरपुर मे मण्डल महामंत्री अनिल साहू के एवं मण्डल उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकृष्ण नायक ने ग्राम केन्द्र खैरदा, किसलपुरी मे मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार मिश्रा एवं सचिन साहू एप विस्तारक के द्वारा बूथो का सत्यापित कर समिति गठित की। शाहपुर मण्डल के अन्तर्गत ग्राम केन्द्र शाहपुर मे पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, राजेन्द्र तंतवाय, पलकी मे मनोहर सिंह ठाकुर, प्रवेश ठाकुर के द्वारा बूथ समिति का गठन किया गया।   

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।