जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24 डिण्डौरी इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद बोस की प्रतिमा स्थापित करने के ऐतिहासिक निर्णय हेतु प्रधानमंत्री को धन्यवाद स्वरूप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम युवामोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या के आव्हान पर एवं युमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन मे व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व मे रानी अवंती बाई चौराहे मे युवामोर्चा कार्यकर्ताओ के द्वारा नागरिको से हस्ताक्षर कराकर मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुभाषचंद बोस की 125वीं. जंयती पर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत माता के वीर सपूत सुभाषचंद्र बोस ने बड़े गर्व के साथ अग्रेजी सत्ता के सामने कहा था कि वह स्वतंत्रता की भीख नही लेगें बल्कि इसे हासिल करेगें। उन्होने कहा कि नेताजी ने स्वाधीन भारत का भरोसा दिलाया था ये प्रतिमा आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजली है ये प्रतिमा हमारे आने वाली पीढ़ी को लगातार प्रेरणा देती रहेगी।
इस कार्यक्रम मे राजेन्द्र परमार, पीताम्बर पाराशर, कुशलराज बिलैया, यशवंत तोमर, करन शुक्ला, शान्तनु पाठक, दुर्गेश बिलागर, मनी सैनी, अभिषेक मिश्रा, कान्हा शर्मा, मोनू सबनानी, परसराम पाराशर, राहुल मरावी, राजा सिंह, लल्ला सिंह, लकी, शेखर पटेल, अंकित कुशराम, तरूण ठाकुर, नितेश नाथ, रितिक, विवेक पाराशर, यशवंत पट्टा, मुकेश कुमार, मंजीत सिंह, योगेश मतानी, नरेश मरावी, सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण एवं आम नागरिक उपस्थित रहें।