कांग्रेस का घर चलो घर घर चलो अभियान का शुभारंभ 1 फरवरी से - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कांग्रेस का घर चलो घर घर चलो अभियान का शुभारंभ 1 फरवरी से

जिला संगठन प्रभारी कदीर सोनी ने बैठक में जिला समन्वय समिति को दिए निर्देश। 

आईविटनेस न्यूज़ 24- सोमवार 31 जनवरी 2022/ डिंडोरी / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 1 फरवरी से 28 फरवरी तक ब्लॉक स्तर पर मंडलम, सेक्टर, बूथ स्तर, तक घर चलो- घर घर चलो जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला समन्वय समिति की बैठक शिवराज पैलेस में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री प्रभारी जिला संगठन कदीर सोनी के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला की अध्यक्षता एवं शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भूपेंद्र मरावी, पूर्व विधायक डॉक्टर नन्हे सिंह, लोक सभा 2019 कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी कदीर सोनी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने 1 फरवरी से 28 फरवरी तक ब्लॉक स्तर पर मंडलम, सेक्टर, एवं बूथ स्तर तक घर चलो घर घर चलो जनसंपर्क अभियान को आयोजित करने का निर्देश दिया है, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला समन्वय समिति के हमारे सभी पदाधिकारी कार्य योजना बनाएं और मतदान केंद्रों पर जाकर घर घर जनसंपर्क करे। बैठक को संबोधित करते हुए शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा कि घर चलो घर चलो जनसंपर्क अभियान की महत्वपूर्ण जवाबदारी प्रत्येक कांग्रेस सदस्य के काधों पर है, प्रत्येक घरों पर जाकर कांग्रेस की योजनाओं को बताएं माननीय कमलनाथ जी कांग्रेस सरकार के कार्यों को बताएं और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़े।

जिला समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के डेढ़ वर्षो के कार्यकाल को आमजन तक पहुंचाएं, घर घर तक ले जाएं और उन्हें अवगत कराएं कि जब कांग्रेस की सरकार थी 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ, । ₹100 में 100 यूनिट बिजली मिलती थी, किसानों को 10 हॉर्स पावर तक बिजली का आधा भुगतान करना पड़ता था, कन्या विवाह के लिए ₹28000 की जगह ₹51000 की राशि माननीय कमलनाथ जी ने दिया, वृद्धा पेंशन निराश्रित पेंशन दिव्यांग पेंशन को ₹300 से बढ़ाकर ₹600 माननीय कमलनाथ जी की सरकार ने किया, कांग्रेस की सरकार गरीबों की हितेषी सरकार है वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में गैस, डीजल, पेट्रोल, राशन, खाद, बीज, कृषि उपकरण, सब अत्यधिक महंगे हुए हैं ,भा ज पा सरकार व्यापारियों और उद्योगपतियों की सरकार साबित हुई है, वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़े, कांग्रेस का सदस्य बनाए । 16 साल से 20 साल के जो बालक/बालिका हैं उन्हें भी बाल कांग्रेस की सदस्यता दिलाएं , आप सभी 1 फरवरी से 28 फरवरी तक घर चलो घर-घर चलो अभियान को सफल बनाने के लिए आज से ही जुट जाएं। 

बैठक को, पूर्व विधायक डॉ नन्हे सिंह ठाकुर, लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी 2019 कमल सिंह मरावी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते न संबोधित कर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सदस्यता अभियान मैं कांग्रेसी विचारधाराओं को जोड़ने के लिए कहा ।
बैठक में रजनीश राय, बृजेंद्र दीक्षित, आलोक शर्मा, अकील अहमद सिद्दीकी, अमित कछवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष, अमित गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, दुर्गा साहू, शिवराज सिंह अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस, वैभव कृष्ण अध्यक्ष जिला एनएसयूआई, गिरवर सिंह मलगांम, अजय चंदेल, रूदेश परस्ते अध्यक्ष जनपद पंचायत बाजाग, सुरेंद्र सरैया सेवादल, कपूर बनवासी, मोहन वनवासी, मकसूद मंसू,री केवल कृष्ण नेटी, गणेश दास सोनवानी, लियाकत अली ,विजय दाहिया, सहित कांग्रेस के जिला समन्वय समिति सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। समन्वय समिति बैठक का संचालन रजनीश राय जिला महामंत्री एवं बृजेंद्र दीक्षित ने किया समस्त कांग्रेसियों का आभार प्रदर्शन आलोक शर्मा एवं अकील अहमद सिद्दीकी ने किया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।