उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली। इसमें सभी ने कोरोना चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था।
इसके बाद इंदौर कलेक्टर ने साफ कर दिया कि कमेटी ने जो सुझाव दिया है, उससे सरकार सहमत है। ऐसे में लॉकडाउन बढ़ेगा और जो भी गाइडलाइन रहेगी वह जल्दी जारी कर दी जाएगी। इसमें सब्जी, दूध और राशन के लिए कुछ रियायतें दी जाएंगी।
आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार शाम 6 बजे से प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है, जो सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। रतलाम में 9 दिन का बंद है। कटनी, खरगोन और बैतलू 7 दिन तक लॉकडाउन है। छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम से ही 7 दिन का लॉकडाउन जारी है।