गाड़ासरई व्यापारी संघ ने रविवार लोकडाउन का आवाहन किया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये। व्यापारीओं के द्वारा स्वतः ही लॉकडाउन किया गया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गाड़ासरई व्यापारी संघ ने रविवार लोकडाउन का आवाहन किया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये। व्यापारीओं के द्वारा स्वतः ही लॉकडाउन किया गया

आईविटनेस न्यूज़ - 24, गाडासरई संक्रमण रोकने व्यापारियों ने लिया रविवार को स्वेच्छा से लॉकडाउन रखने का निर्णय
क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शतक के पार हो गया है। इसके बावजूद लोग महामारी के प्रति गंभीर नहीं हैं। बाजार में अधिकांश लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं।
अब संक्रमण अधिक होने पर लोग व व्यापारी स्वयं रोकथाम के लिए आगे आने लगे हैं। इसके लिए रविवार को गाड़ासरई व्यापारी संघ स्वैच्छिक लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया है। विभिन्न एसोसिएशन के व्यापारियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लॉकडाउन में समर्थन किया। इसके बाद सक्रिय व्यापारियों से मिलकर गाड़ासरई व्यापारी संघ ने सर्वसम्मति से रविवार को स्वेच्छा से लॉकडाउन व अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया। संक्रमण से बचाव के लिए सभी को मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए।