शमशान घाट में 62 शव जलाये गये कब्रिस्तान में 4 शव दफनाये गये रिकार्ड तोड़ मौते - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शमशान घाट में 62 शव जलाये गये कब्रिस्तान में 4 शव दफनाये गये रिकार्ड तोड़ मौते

आई विटनेस न्यूज 24,रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कुल 66 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।  जानकारी अनुसार रविवार को कुल 66 शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया है। इसमें 39 शवों का अंतिम संस्कार भदभदा घाट और 23 शवों का अंतिम संस्कार सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया गया। इसी के साथ 4 शवों को झदा कब्रिस्तान पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दफनाया गया। 50 शव सिर्फ भोपाल के रविवार को जिन 66 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया है, उनमें 50 शव भोपाल के निवासियों के हैं। भदभदा विश्राम घाट पर 39 में 27 शव भोपाल वालों के थे। सुभाष नगर विश्राम घाट पर 21 में से 21 शव भोपाल के थे। जबकि झदा कब्रिस्तान पर दफनाए गए 4 शवों में से 2 शव भोपालवासियों के थे।