नकली महिला पुलिसकर्मी मास्क की आड़ में चार दिन से बिना मास्क वालों के काट रही थी चालान, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नकली महिला पुलिसकर्मी मास्क की आड़ में चार दिन से बिना मास्क वालों के काट रही थी चालान,

आई विटनेस न्यूज 24, अवैध वसूली करते हुए फर्जी महिला पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ा है। महिला पुलिस की वर्दी में मास्क लगाकर  नगर निगम की चालानी कार्रवाई करने वाली टीम के कर्मचारियों के साथ पिछले चार दिनों से बगैर मास्क घूमने वाले लोगों के चालान कटवा रही थी।महू नीमच रोड स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में सक्रिय इस फर्जी महिला पुलिसकर्मी की शिकायत स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने इस फर्जी पुलिसकर्मी को अवैध वसूली करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े जाने के बाद वह खुद को औद्योगिक थाना जावरा में पदस्थ पुलिसकर्मी बताती रही। वहीं, उसने अपना नाम निकिता बताया है।पुलिस नगर निगम की चालानी कार्रवाई करने वाली टीम के सदस्यों से भी महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, महिला द्वारा बताए गए संबंधित थाने से भी जानकारी जुटाई जा रही है।