नेहरू युवा केंद्र डिण्डौरी ने विकासखंड स्तरीय खेल अंतर युवा मंडल खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नेहरू युवा केंद्र डिण्डौरी ने विकासखंड स्तरीय खेल अंतर युवा मंडल खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

डिण्डौरी-आई विटनेस न्यूज 24, नेहरू युवा केंद्र डिंड़ौरी के द्वारा विकासखंड स्तरीय खेल अंतर युवा मंडल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी बॉलीवुड खो खो एवं साइकिल रैली फिट इंडिया एवं महिला सम्मान तिरंगा रैली निकाली गई आयोजन विकासखंड बजाग संगम टोला में किया गया जिसके मुख्य अतिथि साहू समाज डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू जी , विशिष्ट अतिथि साहू समाज ब्लाक बजाग के उपाध्यक्ष श्री छिदामी लाल साहू उमाशंकर सिंह शिंग्राम एवं ग्राम पंचायत मझियाखर संगम टोला के सरपंच महोदय रघुवर सिंह धुर्वे एवं श्री पुहुप राम नंद कुमार नंदा कोमल मांझी आर पी कुशवाहा उपस्थित रहे और मुख्य अतिथि अध्यक्ष महोदय ने खेल का महत्व बताते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्रिया हैं जिससे हमारे शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए खेल को प्रतिदिन सुबह-शाम खेलना चाहिए और अध्यक्ष महोदय खेल का महत्व बताते हुए कहां की खेल हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य में भी प्रभाव डालता है खेल शरीर को स्वस्थ रखता है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिनेश कुमार रोहित बर्मन रीता कामता प्रसाद उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार मांझी के द्वारा किया गया