लोकतंत्र सम्मान दिवस मना जिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया ‌। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लोकतंत्र सम्मान दिवस मना जिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया ‌।

जनता के द्वारा कांग्रेस को दिए गए जनादेश का भाजपा ने अपमान किया- भूपेंद्र मरावी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।
रानी अवंती बाई जी के बलिदान दिवस पर पुष्पमाला अर्पित कर जिला कांग्रेस ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
डिण्डौरी-आई विटनेस न्यूज 24,
जिला कांग्रेस कमेटी  द्वारा गांधी चौक में लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन भूपेंद्र मरावी विधायक शहपुरा के मुख्य आतिथ्य, एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित किया।कार्यक्रम के शुभारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर विधायक भूपेंद्र मरावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला,  जिला महामंत्री ब्रजेंद्र दीक्षित, रजनीश राय  जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा रितेश जैन पार्षद,भीम अवधिया,जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्धकी , मुकेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश बर्मन भैया जी, शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कछवाहा, रेवा राम झारिया, दिनेश बर्मन, ने सूत की माला अर्पित की। संबोधन की श्रृंखला में लोकतंत्र सम्मान दिवस सभा को रजनीश राय, बृजेंद्र दीक्षित, रीतेश जैन, शिवराज सिंह ठाकुर, अमित कछवाहा, अजय शर्मा, गिरवर मलगाम, सुरेंद्र सरैया, ने  संबोधित किया। लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा की मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और माननीय कमलनाथ जी को अपना आशीर्वाद दिया था, और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी।,आज ही के दिन 20 मार्च 2020 को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतंत्र के सम्मान को कायम रखने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में मध्यप्रदेश में जो भाजपा की सरकार है उसने धनबल और बाहुबल से जनता के द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिरा दिया। आज 20 मार्च को हम सभी लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने  यहां एकत्र हुए हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया था, और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने हमारे देश के संविधान का निर्माण किया था, आज संविधान के सम्मान के लिए मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने इस्तीफा दिया था। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं एवं जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस और माननीय श्री कमलनाथ जी की सरकार मध्यप्रदेश में काबिज हुई थी, जिस दिन से माननीय कमलनाथ जी ने मध्य प्रदेश की बागडोर संभाली थी उसी दिन से मध्य प्रदेश की जनता को दिए हुए वचन पूरे होने लगे थे, कांग्रेस और कमलनाथ जी की लोकप्रियता से हर वर्ग खुश हो रहा था, तभी भाजपा को लगने लगा कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में 5 वर्षों तक काबीज रही तो निश्चित आने वाले 10 वर्षो में भी भाजपा की सरकार वापस नहीं लौट सकती, और भाजपा के नेताओं ने षड्यंत्र रच कर धनबल और बाहुबल से जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक स्थल गांधी चौक से जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है, लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम में आप सभी के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का वाचन  एवं वितरण किया जाएगा और रानी अवंती बाई जी के बलिदान दिवस पर रानी अवंती बाई जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश बर्मन भैया जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा साहू अध्यक्ष, अजय शर्मा, गिरवर सिंह मलगाम, सुरेंद्र सरैया सेवादल, विजय दहिया, लियाकत अली, रोहिणी पाराशर, गीता सैयाम, जानकी बर्मन पार्षद, कुंजलता सांडया पार्षद,, पुष्पा महोबिया, गुल बसिया पुषाम, विजय दहिया, माया परस्ते, आशा पाधये, कंधीलाल नामदेव, विक्की खान, दीपांशु शिवहरे, मनीष कुमार साहू, भीम शंकर साहू, संजय कुमार दुबे, मायाराम झारिया ,हरीराज बिलैया, नमन जैन, रोहिणी पाराशर चिंतामन साहू, खूब नारायण साहू, मुस्ताक खान, खालिद खान, मेहरुद्दीन सिद्दीकी, रमेश राजपाल, अविनाश गौतम, सलीम खान, कपूर बनवासी, कमल सिंह, टेक सिंह, भारत श्रीवास, धनु लाल बनवासी, रम्मू राव, रोशनी गायकवाड, ऋषि परस्ते सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे,।

दोपहर 2:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डिंडोरी अध्यक्ष जावेद इकबाल ने अलग से तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें गाडासरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमाकांत साहू तथा बाजाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लोकेश पटेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा सुबखार से गांधी चौक तक निकाली गई