भाजपा ने चलाया मास्क अभियान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा ने चलाया मास्क अभियान

डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा , संभागीय संगठन मंत्री  शैलेंद्र बरुआ के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष  नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर के  नेतृत्व में  मास्क लगाओ अभियान कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम डिण्डोरी नगर के अंतर्गत कंपनी चौक पुरानी डिण्डोरी में आयोजित की गई जिसमें  मास्क लगाने की जागरूकता के लिए मास्क वितरण कर सायरन बजाने के साथ ही बाजारों में  सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाएं गए।
मेरा मास्क मेरी सुरक्षा के अंतर्गत कंपनी चौक पुरानी डिंडोरी में भाजपा के सभी पदाधिकारियों के द्वारा नगर वासियों के घर, प्रतिष्ठान एवं सड़क में चल रहे नागरिकों को मास्क वितरण कर जागरूक  किया गया जिसमें राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत जिला महामंत्री जय सिंह मरावी वरिष्ठ नेता कृष्णा सिंह परमार नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर जिला कोषाध्यक्ष अवध राज बिलैया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर महेश सिंह धूमकेती पार्षद गण मोहन सिंह राठौर पुरुषोत्तम विश्वकर्मा अशोक सरैया युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा हरिहर पाराशर गामू सिंह परमार  गजेंद्र सिंह ठाकुर, पीताम्बर पाराशर सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे