सेवा का संस्कार, विकास की रफ्तार, अंभिनंदन भाजपा सरकार -नरेंद्र राजपूत। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सेवा का संस्कार, विकास की रफ्तार, अंभिनंदन भाजपा सरकार -नरेंद्र राजपूत।

सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय मे आयोजित की गई जिला बैठकराजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिण्डौरी-आई विटनेस न्यूज 24,भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक मे राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती मंचासीन रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं दीप प्रज्जवलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक मे सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी मण्डल अध्यक्षो से आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा की व आजीवन सहयोग निधि का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर बंदियॉ जमा करने का निर्देश  सभी मण्डल अध्यक्षो को दिया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि जिले मे निवासरत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों को दिनॉक 23 मार्च से एक सप्ताह तक मॉस्क पहनने के लिए लोगो को जागरूक करना है जिससे कोरोना की रोकथाम की जा सकें साथ ही जो भी पदाधिकारी मॉस्क का वितरण करने जाये उन्हें स्व-सहायता की बहनों के माध्यम से बनवाना है ताकि इस कोरोना काल मे भी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करते रहें। सोशल मीडिया मे रुमसपिमूपजीउें के नाम से हैशटैग लगाकर अपनी फोटो अपलोड करना है विशेषकर जिले व मण्डलो मे सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी है उन्हें निर्देशित किया गया है कि अपने अपने मण्डलो मे वृहद रूप मे यह अभियान चलायें। दिनॉक 23 मार्च को प्रदेश भर मे सुबह 11 बजे व शाम 7 बजे मास्क लगाने की जागरूकता के लिए सायरन बजेगा मा. प्रदेशाध्यक्ष बी.डी. शर्मा एवं मा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी सभी नागरिको से मॉस्क लगाने का आव्हा्न करेगें। भाजपा  कोविड के टीकाकरण के लिए अभियान चला रही है 25मार्च को सभी पदाधिकारी इसी अभियान मे रहेगें सेवा का संस्कार की भावना के साथ बड़ी संख्या मे पात्र नागरिको के टीकाकरण अभियान को गति देना भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है मतदान के दिन जिस प्रकार सक्रियता मैदान मे और बूथ स्तर पर होती है ठीक उसी प्रकार इस अभियान मे हर कार्यकर्ता को जोड़ना है। बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश धुर्वे ने बताया कि म.प्र. मे भाजपा की सरकार ने एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है जिसमे हर मण्डल मे भाजपा सरकार मे स्वीकृत जारी एवं पूर्ण विकास कार्य एवं योजना स्थल पर नारियल फोडकर साथ ही हितग्राहियो को श्रीफल भेंटकर, झंडे बैनर व ढोल ढमाको के साथ ऐसे सभी स्थानो मे स्थानीय नागरिको के साथ उत्साहपूर्वक विकास कार्यो का उल्लेख करना है नारियल विकास का प्रतीक है भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव विकास कार्य को गति दी है अंतिम पंक्ति मे खडे व्यक्ति तक विकास की धारा भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से पहुॅची है केन्द्र व प्रदेश की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं मे सभी जाति धर्म के लोगो को लाभांवित करने कार्य किया है।  उक्त बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अवधराज बिलैया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार ने किया। बैठक मे जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, सरमन सिंह ठाकुर, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, शक्ति परस्ते, नरविदया मरकाम, प्रीतम मरावी, जिला मीडिया सहप्रभारी रामप्रकाश मिश्रा, मण्डल अध्यक्षगण लक्ष्मण सिंह ठाकुर, कृष्णकुमार मिश्रा, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चौरासिया, वीरेन्द्र साहू, सुशील राय, मनका सिंह वनवासी जनपद अध्यक्ष समनापुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश धूमकेती, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, मण्डल महामंत्री मदन सिंह परस्ते, चन्द्रशेखर नायक, गुलाब भवेदी, प्रदीप कुमार गुप्ता, भारत सिंह राजपूत, जयसिंह सरैया, अविनाश छावड़ा, हर्षवर्धन कटारे, योगेश सरैया, अशोक सरैया, मोहन सिंह राठौर, सहित पदाधिकारीगण मोजूद रहें।