20 मार्च को कांग्रेस मनायेगी लोकतंत्र सम्मान दिवस । - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

20 मार्च को कांग्रेस मनायेगी लोकतंत्र सम्मान दिवस ।

कमलनाथ के इस्तीफे की तारीख को कांग्रेश लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनायेगी।
जिले में तिरंगा यात्रा का किया जाएगा आयोजन।
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी ,परंतु बीजेपी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा कर जनादेश लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है। कमलनाथ जी ने जोड़-तोड़ सौदेबाजी और अनैतिक दल बदल जैसे कृत्यों
 से खुद को दूर रख कर भारतीय लोकतंत्र और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाए संविधान को जो सम्मान दिया है उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। विधायक खरीद कर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक और कालेकाल में कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है। जब बीजेपी तमाम नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचल कर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातंत्र को धन तंत्र से कुचल रही थी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडों को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया। कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और जनता से किए अपने वादों को कांग्रेश सरकार का प्राथमिक संविधान मानते हुए किसान कर्ज माफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध, माफिया से मुक्ति, ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी, सामान्य वर्ग को आरक्षण वृद्धि, एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी, कन्या विवाह सहायता में बढ़ोतरी, राम वन गमन पथ का निर्माण, ओम सर्किट निर्माण, महाकाल एवं ओमकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार एवं विकास, सीता माता मंदिर निर्माण, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, मेट्रो रेल परियोजना, रोजगार में प्रदेश के युवाओं को 70% आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, मैग्नीफिसेंट मध्यप्रदेश जैसे अनेकों कार्य की शुरुआत कर मध्य प्रदेश की जनता को 15 वर्षों के बाद पहली बार विकास की सही पहचान बताइ। कमलनाथ सरकार द्वारा 1 वर्ष में किए गए कार्य और जनहित के निर्णयों ने शिवराज सरकार की 15 वर्षों के झूठ और भ्रम के शासन की पोल खोल कर रख दी ।प्रदेश में शुरू हुए विकास के नए कीर्तिमानों ने बीजेपी की ध्यान भटकाव की राजनीति के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया बीजेपी नेताओं को समझ आने लगा कि कमलनाथ सरकार यदि 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करती है और उसके द्वारा शुरू किए गए कार्य पूर्ण होते हैं तो बीजेपी की भविष्य में वापसी की सभी संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी ।मध्य प्रदेश के चहुमुखी विकास से तिमिलाई बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोट कर अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी सरकार का गठन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का ऐलान करते हुए बताया कि कमलनाथ जी द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख 20 मार्च को हम लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे इस दिन जिला मुख्यालय गांधी चौक में सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  तिरंगा यात्राकाआयोजन,संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण, और जिला कांग्रेस कार्यालय  में कमलनाथ जी के वीडियो संदेश का प्रदर्शन व प्रसारण किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, पूर्व मंत्री, विधायक डिंडोरी ओमकार सिंह मरकाम, शहपुरा विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी ने, कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता, निर्वाचित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, समस्त कांग्रेस परिवार एवं जिलेवासीयो से कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया है।